Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कैंचीधाम और आसपास के मार्गों पर यातायात जाम की समस्या की समीक्षा की। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग विकसित करने, निगलाट में पार्किंग की संभावनाएं तलाशने, रानीबाग के भीमताल-नैनीताल तिराहे पर वैली ब्रिज के लिए सर्वे कराने और भवाली-कैंचीधाम सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में प्रवेश और निकासी के अलग-अलग मार्ग बनाने तथा मंदिर खोलने का समय सुबह चार बजे करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम से निजात के लिए दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

कैंचीधाम में जाम से निजात के लिए पार्किंग, वैली ब्रिज और वैकल्पिक मार्गों की योजना; मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग बनाने के निर्देश।

हल्द्वानी, 10 अक्टूबर 2026: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को कैंचीधाम एवं अन्य मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति को लेकर सर्किट हाउस, काठगोदाम में पुलिस, आरटीओ, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, वैकल्पिक मार्ग विकसित करने और पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विगत सप्ताह कैंचीधाम में जाम की स्थिति पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं के प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए मंदिर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कैंचीधाम में लगने वाले जाम से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इसे देखते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को ज्योलीकोट मार्ग से भेजने के निर्देश भी दिए, ताकि यातायात का दबाव कम किया जा सके।
उन्होंने निगलाट के पास वन विभाग की नर्सरी की खाली भूमि पर पार्किंग विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और वन विभाग को संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पाटलीगांव से रातीघाट सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़क को सुचारू करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही सैनिटोरियम से पाटलीगांव सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने क्वारब से तल्ला रामगढ़ मार्ग को दो लेन करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा कैंचीधाम से हड़तप्पा तक वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि रानीबाग स्थित भीमताल-नैनीताल तिराहे पर भी अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। यहां वैली ब्रिज बनने से नैनीताल आने-जाने वाले वाहनों के यातायात को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग और वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुलाबघाटी के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत कराकर कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उन्होंने मंदिर को सुबह छह बजे के बजाय चार बजे खोलने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए एक ही मार्ग होने से भीड़ बढ़ती है। इसलिए मंदिर में प्रवेश के लिए एक मार्ग और निकासी के लिए पार्किंग की ओर अलग मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि मंदिर के सामने सड़क पर जाम की स्थिति न बने। उन्होंने इस संबंध में मंदिर प्रशासन से वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए।
उन्होंने भवाली से कैंचीधाम तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने और इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर सर्वे कराने को कहा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि गौलापार-लालकुआं बाईपास के टेंडर हो चुके हैं और इसका निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
अंत में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने आम जनता से अपील की कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन पार्क न करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि मार्गों पर जाम की समस्या से निजात मिल सके।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश जी, आरटीओ अरविंद कुमार पांडे, अधीक्षण अभियंता एनएच राजेश पांडे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रतनेश, उपजिलाधिकारी मोनिका, सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल सहित राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AjayTamta #HaldwaniNews #KainchiDham #TrafficManagement #UttarakhandNews

Related Stories

काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
कैंची धाम में वीकेंड यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते नैनीताल पुलिस के अधिकारी। Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Symbolic image of a leopard in forest near a village in Pauri Garhwal Uttarakhand Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Nainital Betalghat Kosi River SDRF team conducting search operation for missing teenager Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

  • पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

  • देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

  • कैंची धाम में वीकेंड यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते नैनीताल पुलिस के अधिकारी। Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (472)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,723)
  • उधमसिंह नगर (1,346)
  • क्राइम (3,542)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (746)
  • देहरादून (11,355)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (952)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू