Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम , जानिए कब होगी बारिश – बर्फबारी और ओलावृष्टि

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को भी प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कल रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार और सोमवार के लिए प्रदेश में बारिश, बर्फबारी के अलावा ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 3 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रह सकता है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 23 और रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
4 और 5 फरवरी को यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 फरवरी को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है राज्य के देहरादून, हरिद्वार ,नैनीताल ,टिहरी ,पौड़ी,उधम सिंह नगर ,चंपावत बागेश्वर जिले में हल्की से मध्यम बारिश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग ने 5 फरवरी को भी इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
48 घंटे पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 4 और 5 फरवरी को प्रदेश भर में 48 घंटे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल सकती है। जिसके चलते अधिकांश जनपदों में बारिश ओलावृष्टि के अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 6 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand State

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें