Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक मौसम , पांच जिलों में यलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today : उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं निचले इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी -झोंकेदार हवाओं के अलावा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 28 अप्रैल रविवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग , देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में गर्जन के साथ हल्की बारिश – ओलावृष्टि और कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के मैदानी जनपदों में झोंकेंदार हवाएं और कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में आज तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के अलावा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं झोंकेंदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है उन्होंने बताया कल कल 29 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती हैं।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें