Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट , यहां तेज हवाओं के होगी बारिश-ओलावृष्टि
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जनपदों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज प्रदेश में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुछ मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवा चलेंगी। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 14 अप्रैल रविवार को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। पहाड़ से मैदान तक कुछ स्थानों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनेक स्थानों में बूंदाबांदी-ओलावृष्टि के साथ ही उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई है ।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज राज्य के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली/ओलावृष्टि/तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) जारी की है। इसके अलावा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि राज्य के शेष जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बिजली चमकने/तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) की भी संभावना है।
तापमान
आज देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः देहरादून में 35 डिग्री सेल्सियस और 18.6 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 36.2 डिग्री सेल्सियस और 16.7 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 21.7 डिग्री सेल्सियस और 10.8 डिग्री सेल्सियस और 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में 12.4 डिग्री सेल्सियस। दर्ज किया है। Uttarakhand Weather Update Today -14-04-2024 Nowcast Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


