Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

प्रशासन की यह कार्रवाई शिक्षण संस्थानों के पंजीकरण और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के तहत की जा रही है। देहरादून में एक मदरसे में करीब 125 बच्चे अध्ययनरत पाए गए और पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे सील किया गया। वहीं दो अन्य मदरसों में संचालन नहीं पाए जाने के बावजूद पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर संचालकों से लिखित शपथ-पत्र लिया गया। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में भी दो मदरसों के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए

देहरादून में बिना पंजीकरण संचालित मदरसे को सील करते प्रशासनिक टीम के अधिकारी।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में एक और हल्द्वानी में दो मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई, दो संचालकों से बिना पंजीकरण संचालन न करने का लिया लिखित शपथ-पत्र

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में मदरसों के संचालन से जुड़े नियमों और दस्तावेजों की जांच को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को देहरादून और हल्द्वानी में प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कई मदरसों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना पंजीकरण संचालित पाए गए तीन मदरसों को सील कर दिया गया, जबकि दो अन्य मदरसों के संचालकों से बिना विधिवत पंजीकरण संचालन नहीं करने का लिखित शपथ-पत्र लिया गया।
देहरादून में एक मदरसा सील
जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी के समीप स्थित मदरसों का निरीक्षण किया। टीम में उप जिलाधिकारी सदर, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल रहे।
टीम ने मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार, मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। मौके पर करीब 125 बच्चे अध्ययनरत मिले। मदरसे के संचालक मुफ्ती रईस उपस्थित नहीं थे। उनके भाई मौके पर मौजूद थे, लेकिन मदरसे से संबंधित पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया।
दो मदरसों के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
आजाद कॉलोनी में ही मदरसा दार-ए-अरकम का निरीक्षण किया गया। यहां पंजीकरण संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका, हालांकि मौके पर बच्चे अध्ययनरत नहीं मिले और मदरसा संचालित भी नहीं पाया गया। प्रशासन ने संचालक अब्दुल सत्तार से लिखित शपथ-पत्र/अंडरटेकिंग लिया कि विधिवत पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा मेहूंवाला माफी स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय यहां न तो मदरसा संचालित पाया गया और न ही कोई बच्चा मौजूद था। संचालक गुलशेर से भी बिना उचित पंजीकरण मदरसा संचालित नहीं करने का लिखित शपथ-पत्र लिया गया।
हल्द्वानी में दो मदरसे सील
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में भी प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच के दौरान दो मदरसों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
टीम ने सबसे पहले इंदिरा नगर बड़ी रोड स्थित एक मदरसे में पहुंचकर संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद शनि बाजार रोड स्थित दूसरे मदरसे का निरीक्षण किया गया। दोनों स्थानों पर संचालकों से मान्यता, पंजीकरण और अनुमति से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों परिसरों को सील कर दिया।
प्रशासन के अनुसार, बनभूलपुरा क्षेत्र में अब तक चार मदरसों को सील किया जा चुका है।
नियमों के अनुपालन पर प्रशासन सख्त
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में निर्धारित मानकों और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। आवश्यक पंजीकरण अथवा अनुमति के बिना संचालित पाए जाने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मदरसों समेत संबंधित शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

CM धामी के स्पष्ट निर्देश, बिना मान्यता संचालन पर सख्ती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में किसी भी शिक्षण संस्थान का संचालन निर्धारित नियमों और आवश्यक मान्यता के बिना नहीं होने दिया जाएगा। राज्य में लागू नई व्यवस्था के तहत अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित शैक्षणिक मानकों का अनुपालन भी कराया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि तीन मदरसों के प्रबंधकों ने संचालन बंद करने की लिखित सूचना दी है। इस तरह अब तक कुल 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन बंद कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #UttarakhandNewsUpdate

Related Stories

CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
चंपावत की हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
रामनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
जिलाधिकारी मनीष कुमार चंपावत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण करते हुए Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

  • गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंपावत की हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

  • रामनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,406)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,504)
  • खेल (365)
  • चंपावत (998)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,197)
  • नैनीताल (6,513)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,189)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा