Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में आज मौसम पूर्वानुमान , इन जिलों में आंधी -बारिश का येलो अलर्ट

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today : उत्तराखंड में आज से मौसम में आंशिक बदलाव के आसार हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है देहरादून में बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया वहीं अन्य मैदानी इलाकों में इलाकों में भी तापमान 42 डिग्री के पार रहने से झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 30 मई वृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी,चमोली रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत , पिथौरागढ़ , पौड़ी , नैनीताल , देहरादून और पौड़ी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगह बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वही अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी में कुछ राहत के आसार रहेंगे।
तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.0 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 42. 5 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today (30-05-2024)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें