Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन में उमड़े ग्रामीण- Nainital News
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन में उमड़े ग्रामीण- Nainital News

Mohan Chandra Joshi December 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

लालकुआं तहसील में धरना- प्रदर्शन कर बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग

लालकुआं। नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने का लंबे समय से चला आ रहा संघर्ष एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। आज आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और सरकार से तत्काल अधिसूचना जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व जिलाधिकारी द्वारा पत्रावली शासन को भेजे जाने के बावजूद कार्यवाही न होने पर गहरी नाराजगी भी जताई।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब पूर्व जिलाधिकारी ने पूरी पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी थी, तो अधिसूचना जारी करने के बजाय जिलाधिकारी को ही कार्यवाही का निर्देश क्यों दिया गया? उन्होंने इसे वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों के खिलाफ बताया। वक्ताओं का कहना था कि इस कानून के तहत पूरे भारत में हजारों एकड़ वन भूमि को राजस्व गांवों में तब्दील किया गया है, लेकिन उत्तराखंड में स्थिति बेहद दुखद है। यहां हरिद्वार और नैनीताल जिलों में मात्र छह गांवों को ही राजस्व गांव का दर्जा मिल सका है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्या बिंदुखत्ता की यह लड़ाई राजनीतिक दलों के वोट बैंक की राजनीति में फंसकर रह गई है? उन्होंने कहा कि जनता को बरगलाया जा रहा है, जबकि वास्तव में लोगों को भूमि स्वामित्व और विकास योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
धरने में वन अधिकार समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला स्तरीय समिति से स्वीकृति के बाद पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अधिसूचना जारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बिंदुखत्ता मूल रूप से वन ग्राम है, जहां दशकों से बसे हजारों परिवार भूमि अधिकारों से वंचित हैं। वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 4(7) के तहत वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने का प्रावधान है, जिसके आधार पर यह मांग की जा रही है। प्रदर्शन में महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया, जो इस मुद्दे की गंभीरता को दर्शाता है।
यह धरना बिंदुखत्ता संघर्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जहां लोगों ने एक स्वर में सरकार से न्याय की गुहार लगाई। आंदोलनकारी अब राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार आयोजित करने और अन्य राज्यों की वन अधिकार समितियों से समर्थन जुटाने की योजना बना रहे हैं।

वन अधिकार अधिनियम का सहारा लेकर शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर


लालकुआं (नैनीताल), बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की लंबी लड़ाई में ग्रामीणों की उम्मीदें एक बार फिर नई चुनौतियों से जूझ रही हैं। स्थानीय विधायक ने घोषणा की है कि प्रदेश में सभी वन ग्रामों (गोठ रकबों) के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसे कैबिनेट से पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। यदि केंद्र में फाइल गयी , तो मामला सुप्रीम कोर्ट होते हुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय तक पहुंचेगा।
वक्ताओं ने इसे वन संरक्षण अधिनियम 1980 (Forest Conservation Act) के तहत राजस्व गांव बनाने की जटिल प्रक्रिया बताया। इस कानून के अनुसार, सरकार को उतनी ही वन भूमि को राजस्व भूमि में बदलने के बाद समकक्ष भूमि लगाकर 40 वर्ष तक संरक्षण करना पड़ता है। निश्चित रूप से यह प्रक्रिया बेहद जटिल और समय लेने वाली है।
दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 (Forest Rights Act) के तहत यह प्रक्रिया काफी सुगम है। इस अधिनियम की धारा 3(1)(h) के प्रावधानों के तहत वन ग्रामों को सीधे राजस्व ग्राम में तब्दील करने की व्यवस्था है, बिना अतिरिक्त भूमि लगाने की जरूरत के। इससे न केवल अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे ग्रामीणों तक पहुंच सकता है।
गौरतलब है कि पूरे देश में इस अधिनियम के तहत हजारों वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा मिल चुका है, लेकिन उत्तराखंड में प्रगति धीमी है। बिंदुखत्ता जैसे बड़े वन ग्राम में दशकों से बसे हजारों परिवार अभी भी भूमि अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
धरने में लोगों ने चिंता जताई कि क्या यह मुद्दा राजनीतिक दांव-पेच में उलझकर रह जाएगा? वक्ताओं ने मांग की कि सरकार वन अधिकार अधिनियम का सहारा लेकर शीघ्र अधिसूचना जारी करे, ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में फंसे कांवड़ यात्री का रेस्क्यू करती SDRF टीम। Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विकास और निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने ₹5 करोड़ की मंजूरी दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विकास और निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने ₹5 करोड़ की मंजूरी दी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन करते हुए। Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • हरिद्वार

Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी विधानसभा में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए। मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून स्थित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का कार्यालय UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड में मानसून के बीच भारी बारिश और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में फंसे कांवड़ यात्री का रेस्क्यू करती SDRF टीम। Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विकास और निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने ₹5 करोड़ की मंजूरी दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: विकास और निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने ₹5 करोड़ की मंजूरी दी

  • हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन करते हुए। Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • हरिद्वार

    Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी विधानसभा में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए। मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं

  • देहरादून स्थित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का कार्यालय UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,003)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (10,994)
  • नैनीताल (6,426)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,120)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,366)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा Uttarakhand: विकास और निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने ₹5 करोड़ की मंजूरी दी Uttarakhand: विकास और निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने ₹5 करोड़ की मंजूरी दी Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल