Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi January 6, 2026
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह नया अधिनियम केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र एवं इकाइयां मजबूत हो सकेंगी। उन्होंने इसे गांव को विकसित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, गांवों का विकास और विकसित गाँव के माध्यम से विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी, विकास आधारित गारंटी प्रदान के साथ अब ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन के रोजगार का अधिकार प्रदान करेगा। जो पहले से 25% अधिक होगा। इसके तहत 15 दिन में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता अनिवार्य रूप से दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है, साथ ही इसके लिए अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत दिए जाने भुगतान साप्ताहिक होगा और विलंब होने पर मुआवजे का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी के तहत होने वाले कार्यों में तकनीक आधारित पारदर्शिता रखी गई है। इसमें बायोमेट्रिक हाजिरी, जियो-टैगिंग और GIS मैपिंग, मोबाइल ऐप और सार्वजनिक डैशबोर्ड, AI आधारित फ्रॉड डिटेक्शन, साल में दो बार अनिवार्य सोशल ऑडिट जैसे विभिन्न तकनीकों के प्रयोग का प्रावधान किया गया है। इन सभी तकनीकों का प्रयोग इस योजना को भ्रष्टाचार-मुक्त रोजगार गारंटी योजना बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी में किसान हितों की स्पष्ट रूप से सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। खेती के बुवाई और कटाई के मौसम में अधिकतम 60 दिन तक योजना के काम कानूनी रूप से रोके जा सकेंगे। जिससे किसानों को मजदूरों की कमी नहीं होगी एवं खेती की लागत भी नहीं बढ़ेगी साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था संतुलित रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम पंचायत और ग्राम सभा को असली ताकत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा इस योजना में काम थोपे नहीं जाएंगे बल्कि विकास कार्यों का चिन्हीकरण ग्राम सभा द्वारा ही तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कम से कम 50% कार्य सीधे ग्राम पंचायतों के स्तर पर कराए जा सकेंगे। इसके तहत जॉब कार्ड, पंजीकरण, योजना निर्माण जैसे कार्य ग्राम सभा के स्थानीय स्तर पर तय होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा वीबी-जी राम जी के तहत काम की गुणवत्ता और उपयोगिता का विशेष प्रावधान रखा गया है। इसके तहत अब जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका परिसंपत्तियाँ, आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले कामों को किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से तालाब, चेकडैम, स्टॉपडैम, सड़क, नाली, स्कूल, अस्पताल, SHG शेड, स्किल सेंटर, हाट, रिटेनिंग वॉल, ड्रेनेज, पिचिंग जैसे कार्य होंगे। इससे सबको काम भी मिलेगा और गाँव भी मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा वीबी-जी राम जी के तहत महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया गया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों के लिए स्किल सेंटर, शेड निर्माण, ग्रामीण हाट आदि बनाए जाएंगे जिससे महिलाओं को गाँव में ही रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी के अंतर्गत प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान की गई है। उन्होंने कहा ग्राम रोजगार सहायक, फील्ड असिस्टेंट, तकनीकी सहायक आदि इस योजना की रीढ़ हैं। इनके प्रशिक्षण, मानदेय और निगरानी के लिए प्रशासनिक खर्च 6% से बढ़ाकर 9% किया गया है। जिसके कारण काम की गुणवत्ता बढ़ेगी, भुगतान समय पर होगा एवं निगरानी मजबूत हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा वीबी-जी राम जी के अंतर्गत निष्पक्ष वित्तीय प्रबंधन पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें सामान्य राज्यों के लिए 60:40 का अनुपात एवं हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 का अनुपात किया गया है। इसके तहत अब स्पष्ट वार्षिक बजट का प्रावधान होगा जिसमें पहले अनिश्चितता रहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा इस अधिनियम के अंतर्गत उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य को केंद्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत वित्तीय सहयोग मिलेगा, जिससे राज्य पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और तेज़ी से होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि VB-G RAM G उत्तराखंड राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पर्वतीय और आपदा-संवेदनशील राज्य के रूप में उत्तराखंड में जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन और ग्रामीण अवसंरचना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह अधिनियम उत्तराखंड के गाँवों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के साथ ही ग्रामसभाओं के विकास को और मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि SBI द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार इस अधिनियम से राज्यों को करीब ₹17,000 करोड़ का शुद्ध लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा यह योजना गरीब-विरोधी नहीं, बल्कि गरीबी के मूल कारणों पर प्रहार है। मुख्यमंत्री ने कहा VB-G RAM G में श्रमिकों को ज्यादा दिन का काम मिलेगा, तय समय पर वेतन मिलेगा, कानूनी जवाबदेही तय और तकनीक आधारित पारदर्शिता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक दलीप रावत मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हरिद्वार

Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
उत्तराखंड में साफ मौसम के बीच धूप में चमकती हिमालय की पर्वत चोटियां Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचूर स्थित पैतृक आवास पर माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

  • हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • हरिद्वार

    Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

  • ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

  • उत्तराखंड में साफ मौसम के बीच धूप में चमकती हिमालय की पर्वत चोटियां Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,200)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (786)
  • देहरादून (11,564)
  • नैनीताल (6,705)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,187)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (968)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान