Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड चुनाव: बोले हरदा , जिसे टिकट नही मिलेगा उसके साथ हरीश रावत खड़ा है
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • नैनीताल

उत्तराखंड चुनाव: बोले हरदा , जिसे टिकट नही मिलेगा उसके साथ हरीश रावत खड़ा है

Mohan Chandra Joshi January 6, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं और काशीपुर में जनसभाओं को किया संबोधित

लालकुआं। उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा के मोटाहल्दू में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही उत्तराखंड को रोजगार मूलक राज्य बनाया जाएगा रिक्त पदों पर भर्तियां करने के अलावा प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की दर से रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी 5 साल के कार्यकाल की नाकामियों पर जबरदस्त हमला करते हुए कांग्रेस की विकास परियोजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 21 जन कल्याणकारी पेंशन योजनाओं को लागू करेगी उन्होंने उत्तराखंड में जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ मार्केटिंग के अवसर भी सुलभ कराएंगे ।

  • सत्ता में आते ही पेंशन और सब्सिडी बढाएंगे

उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आप उत्पादन बढ़ाइए मार्केट हम दिलाएंगे उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मामले पर भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो गैस सिलेंडर के दाम 600 रूपये से ऊपर नहीं बढ़ने दे जाएंगे उस पर भी उचित सब्सिडी दी जाएगी उन्होंने यह भी ऐलान करा कि वह स्वयं सहायता समूह को बेहद मजबूत बनाएंगे तथा 28 प्रकार के स्वरोजगार परक व्यवसायों का जिम्मा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के चलते वे दावा करते हैं कि कांग्रेस अपने आने वाले 5 वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड की प्रत्येक महिला की आमदनी को 5000 से 15000 रुपये प्रति माह कर देगी।
उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में नंदा गौरा कन्या धन योजना लागू कर निर्धन छात्राओं को उनके जन्म से लेकर विवाह तक के दरमियान 150000 रुपये की सहायता दी गई जिसे भारतीय जनता पार्टी ने घटाकर 31000 रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के उत्पादों को देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाएंगे उन्होंने कहा कि यूरोप तथा अमेरिका के देशों में पहाड़ का मडुवा यहां की गहत तथा मौसमी फल निर्यात किए जाएंगे उन्होंने कहा कि जिन 69000 महिलाओं की पेंशन भारतीय जनता पार्टी ने बंद करा दी है वह सत्ता में आते ही उसे दोबारा से लागू करेंगे इसके अलावा समस्त प्रकार की पेंशन की धनराशि को भी तुरंत बढ़ा दिया जाएगा ।

  • भाजपा सरकार पर बोला हमला
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

उन्होंने चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के भाग्य परिवर्तन का चुनाव साबित होगा यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो उत्तराखंडियत बचेगी और उत्तराखंड में खुशहाली आएगी समृद्धि आएगी यदि भाजपा यहां पर छल प्रपंच कर दुबारा आती है तो यह उत्तराखंड का बहुत बड़ा दुर्भाग्य होगा इस दरमियान जनता के जोश के को देख गदगद तथा भावुक हुए हरीश रावत ने कहा कि उनका सपना है कि वह अपने जीवन काल में उत्तराखंड से संपूर्ण गरीबी का विनाश कर दें । उन्होंने भाजपा सरकार पर सिर्फ और सिर्फ झूठे तथा कोरे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें ललकारते हैं कि वह 5 साल के विकास कार्यों का कुछ नया लेखा-जोखा दें उन्होंने कहा कि भाजपा के पास 5 वर्ष के शासनकाल में बताने के लिए सिर्फ एक ही बात है और वह उसके तीन मुख्यमंत्रियों के नाम उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है।

  • जिसे टिकट नहीं मिलेगा उसके साथ हरीश रावत खड़ा है
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिसको टिकट मिलेगा उसके साथ पार्टी ,परमात्मा और जनता सब खड़े हैं और जिसे टिकट नहीं मिला उसके साथ हरीश रावत खड़ा है सरकार आने पर कहीं न कहीं उन्हें एडजस्ट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि टिकट की दौड़ में प्रत्येक विधानसभा में कई समर्पित कांग्रेसी शामिल हैं लेकिन टिकट केवल एक को ही मिलेगा लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी समर्पित निष्ठावान लोगों को एडजस्ट किया जाएगा।

  • सत्ता में आते ही बिंदुखत्ता वालों से पूछेंगे क्या चाहिए नगरपालिका या राजस्व गांव


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिंदुखत्ता वासियों को आश्वस्त किया कि सरकार में आते ही उनके बीच में आएंगे और पूछेंगे कि उन्हें नगरपालिका चाहिए अथवा राजस्व गांव जनता जिस पर मुहर लगा देगी वह सौगात उन्हें सौंप दी जाएगी

  • कई लोग हुए शामिल

इस दौरान खड़कपुर ग्राम सभा के प्रधान शंकर जोशी तथा उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर जनसभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया।

  • कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद 2 वर्ष के भीतर नए जिले सृजित किए जाएंगे -हरीश रावत
यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के अंदर सर्वाधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है। 28 हजार पद रिक्त पड़े हैं। कांग्रेस को लाइए वादा है एक साल के अंदर सारे 28 हजार पदों को भरने का काम करेंगे। हमने तीन साल में 32 हजार लोगों को सरकारी मुलाजिम बनाया इस बात का गर्व है। चुनौती है कि हमने तीन साल में 32 हजार और भाजपा पांच साल में 3200 लोगों के नाम-पता समेत गिना दें। भाजपा ने चार साल नौ महीने में कुछ नहीं किया और अब जब विदाई की बेला आ गई तो नौकरियों का पिटारा खोल दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष आज यहाँ रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। हरीश रावत ने कहा कि फ्लाई ओवर की एक मांग हमने स्वीकृत करा दी, लेकिन जिला बनाने की मांग पेंडिंग है। कांग्रेस की सरकार बनने पर दो साल के अंदर नये जिलों का सृजन किया जाएगा। उन्होंने काशीपुर जीतो का नारा देते हुए कहा कि ऐसा उत्तराखंड बनाना है जिसमें समाज के सभी वर्ग सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई विधायक यहां से नहीं जीता, लेकिन वह आधा दर्जन काम गिना सकते हैं। काशीपुर में कोटा की तर्ज पर कोचिंग हब बनाने के लिये प्रस्ताव दिया था। इसके लिये जमीन लेकर सिडकुल को दी और 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किया। सरकार में आते ही इस दिशा में बड़ा काम किया जाएगा। जितनी बार भाजपा के विधायक जिताये हैं उतने काम नहीं गिना सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड चुनाव: बोले हरदा उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: चुनाव: बोले हरदा जिसे टिकट नही मिलेगा उसके साथ हरीश रावत खड़ा है हरीश रावत

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

  • देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

  • लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,555)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,280)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (650)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी