Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी: सीएम धामी ने गंगोत्री धाम में संयुक्त अभियान ट्रैकिंग दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी: सीएम धामी ने गंगोत्री धाम में संयुक्त अभियान ट्रैकिंग दल को दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2022
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम ,उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए *रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण हेतु जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने करीब 1 किलोमीटर रक्तवन ग्लेशियर जा रहे दल के साथ ट्रैकिंग भी की। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में मां गंगा की निर्मलता,अविरलता और स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. का संयुक्त ट्रैकिंग अभियान उत्तराखंड राज्य एवं भारतवर्ष के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इस ट्रैक के माध्यम से आयुर्वेद, जड़ी बूटी एवं वनस्पतियां औषधियों के नए रुप सामने आएंगे। यह अभियान आयुर्वेद, जड़ी बूटी में क्षेत्र में भी सहायता करेगा। उन्होंने कहा भारत ने संपूर्ण विश्व को योग एवं आयुर्वेद कि उपयोगिता को बताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड को विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केदार की भूमि से 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया, जिस संकल्प को पूर्ण करने हेतु हम दिन-रात प्रयासरत हैं। इस बार चार धाम यात्रा में अभी तक 32 लाख ( रजिस्टर्ड ) श्रद्धालुओं ने यात्रा की है, मां गंगा एवं बाबा केदार के आशीर्वाद से यात्रा सुगम एवं सुरक्षित चल रही है। कावड़ यात्रा के दौरान करीब 4 करोड कावड़िए शिव भक्त उत्तराखंड आए। पहली बार हमारी सरकार ने कावड़ यात्रा में बजट का प्रावधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आध्यात्म एवं सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रहा है। उत्तराखंड दुनिया का आयुर्वेद के क्षेत्र में नेतृत्व करें, इसके लिए पतंजलि, सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है, जिसके लिए हम 1 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश करेंगे। उन्होंने कहा युवा राज्य का विकास युवा मुख्यमंत्री से ही संभव हो सकता है। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में ही देश में सबसे पहले उत्तराखंड राज्य, समान नागरिक संहिता लागू किए जाने पर कार्य कर रहा है।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा इस अभियान के तहत हमारे द्वारा प्रकृति को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा है। उन्होंने कहा निश्चित ही इस अभियान से हम सभी नया आयाम व मुकाम लेकर लौटेंगे, इस ट्रैक के माध्यम से ऐसी वनस्पतियां औषधियां जो किसी सूची में नही है, उन्हें खोजने का काम करेंगे, उन्हें इस यात्रा ट्रैक को शोध आधारित यात्रा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

उल्लेखनीय है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी तथा पतंजलि आयुर्वेद, हरिद्वार और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त रूप से गंगोत्री के रक्तवन ग्लेशियर क्षेत्र में पर्वतारोहण तथा अन्वेषण अभियान 15 दिन तक आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस संयुक्त अभियान के दौरान अनाम तथा अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण तथा हिमालय के इस दुर्गम क्षेत्र में अन्वेषण का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। इस इलाके में स्वतन्त्रता के पश्चात 1981 में अन्वेषण का कार्य Joint Indo-French Exploration Team द्वारा किया गया था। इस अन्वेषण दल को अथक प्रयासों के बाबजूद भी आधे इलाके का भ्रमण करने में ही कामयाबी मिल पाई। इसके पश्चात इस इलाके में आजतक कोई भी दल आरोहण व वनस्पति की खोज में नहीं गया है। इस संयुक्त अभियान को संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, सेना मेडल के अतिरिक्त संस्थान के दो पर्वतारोहण प्रशिक्षक दीप शाही, विनोद गुसांई तथा बिहारी सिंह राणा (IMF Representative) करेंगे। इसके साथ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम इस संयुक्त अभियान में प्रतिभाग कर रही है। इस संयुक्त अभियान का प्रमुख उद्देश्य हिमालय के दुर्गम क्षेत्र रक्तवन ग्लेशियर में अवस्थित अनाम तथा अनारोहित 6 हजार मी० से ऊंचे पर्वत शिखरों का आरोहण करने के साथ ही क्षेत्र में अन्वेषण का कार्य करना है । जिसमें इस क्षेत्र में पाये जाने वाले औषधीय पौधों से सम्बन्धित जानकारियों को एकत्रित किया जायेगा। हिमालय में स्थित दुगर्म तथा विषम भौगोलिक क्षेत्र में औषधीय पौधों तथा पर्वतारोहण का संयुक्त सर्वेक्षण करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जनसंपर्क अधिकारी मुख्यमंत्री किशोर भट्ट, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, लोकेंद्र बिष्ट, प्रधानाचार्य निम कर्नल अमित बिष्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल,सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तरकाशी: सीएम धामी ने गंगोत्री धाम में संयुक्त अभियान ट्रैकिंग दल को दिखाई हरी झंडी उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

  • कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,050)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,024)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (912)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला