उत्तरकाशी- (हादसा) देर रात बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत तीन घायल , SDRF ने किया रेस्क्यू
- उत्तरकाशी के फितारी काफला में बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 03 घायल, एक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गो में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है इसी बीच उत्तरकाशी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां मोरी क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव बरामद करने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटनाक्रम के मुताबिक देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी व अन्य 03 लोग सामान्य घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया था।
SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए घटना में मृत व्यक्ति विजय कुमार पुत्र भद्रजीत, निवासी सिंदरी, उम्र 37 वर्ष के शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


