उत्तराखंड- ‘आप’ को बड़ा झटका , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने दिया इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर अचानक प्रदेश की राजनीतिक में खलबली मचा दी है। कर्नल अजय कोठियाल के इस्तीफे के बाद अचानक प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका बताया जा रहा है।
बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल की ओर से दिए गए झटके से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अभी उबर भी नहीं पाई थी कि उसे एक और बड़ा झटका लग गया है। अब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने इस्तीफा दिया है।
उन्होंने अपने इस्तीफे में अरविंद केजरीवाल को लिखा है कि वे आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बाली का यह इस्तीफा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर है। उनके भी कर्नल कोठियाल की तरह भाजपा ज्वाइन करने की संभावना जताई जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर