Uttarakhand: पहाड़ से गिरकर महिला की मौत , परिवार में मचा कोहराम
बकरी चराने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा
Bageshwar News: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां पहाड़ी से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा है बताया जा रहा है महिला बकरी चराने के लिए पहाड़ी पर गई थी।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती देवी पत्नी स्व. हरीश सिंह मनराल निवासी शीशाखानी सुबह बकरियों को लेकर जंगल गई थी। इस दौरान पांव फिसलने से वह असंतुलित हो गई और खाई में गिर गई। जंगल गए अन्य लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। उसे खाई से बाहर निकाला। 108 आपात सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाल कैलाश नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का एक बेटा और दो बेटियां हैं। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम बचा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


