Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • हरिद्वार

उत्तराखंड: भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

Mohan Chandra Joshi June 19, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून ने जोर पकड़ लिया है, पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगा, अलकनंदा ,काली ,सरयू ,रामगंगा समेत तमाम नदियां उफान पर है। बारिश ने अलकनंदा समेत कई नदियों के जलस्तर को खतरे के निशान तक पहुंचा दिया है।

पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। घाट, तवाघाट घटियाबगड़ के साथ घटियाबगड़ लिपूलेख तीन प्रमुख सड़कें बंद हैं। मुनस्यारी में गोरी नदी के उफान पर होने से एक हाइड्रा मशीन व 10से अधिक गार्डर बहे हैं। काली नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है, जिससे नदी किनारे की आबादी में दहशत है।काली 889,60मीटर पर बह रही है। चेतावनी स्तर 889 मीटर है। गोरी का चेतावनी स्तर 606,80 मीटर है, गोरी 605.65 मीटर पर बह रही है, रामगंगा व सरयू का जल स्तर भी तेजी से बढ़ा है। लुमती में गोरी नदी में पानी बढ़ जाने से नदी का पानी सड़क तक पहुंच गया है।जिससे कई वाहन फंस गए हैं।

नदी में 200 मीटर के लंबे इलाके में पानी रूक गया है,8 घरों के आंगन तक पानी पहुंचने से लोग खतरे की आंशका में घर छोड़ जंगलों नकी तरफ गए।अभी भी पानी का आबादी की तरफ बढ़ने का खतरा बना हुआ है। दारमा में फिलम में भारी बारिश में एक पुल बह गया है, जिससे गांव में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है-डीएम आनंद स्वरूप ने काली नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया है।

कहा है कि किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए अधिकारी समन्वय से काम करें।नदी किनारे की आबादी व भवनों को यदि खतरा प्रतीत हो तो तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया जाए। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर चिमड़ा नाले के मलबे ने गोरी नदी का प्रवाह रोक दिया है। नदी का प्रवाह थमने से यहां 200 मीटर से लंबी झील बन गई है, जिससे खतरा बढ़ गया है। झील बनने से आसमानी आफत के बीच नजदीकी गांव मल्ला व तल्ला घुरुड़ी पर खतरा मंडरा गया है। पहले से ही आपदा के जख्म सह रहे तल्ला घुरुड़ी के 8 परिवार इस बार भी खतरा भांप घर छोड़कर जंगलों की तरफ सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। समय रहते नदी का प्रवाह शुरू नहीं हु़आ तो यहां बनी झील बढ़ी त्रासदी की गवाह बन सकती है। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर स्थित लुमती के पास चिमड़ा थौड़ नाला गोरी नदी में मिलता है। पिछले आपदाकाल में बारिश के साथ नाले से निकले मलबे ने गोरी नदी का प्रवाह रोक दिया था। लेकिन तब मलबे को पूरा साफ किए बगैर नदी का प्रवाह शुरू कराया गया। फिर से इस बार बारिश के साथ नाले से निकले मलबे ने नदी का प्रवाह रोक दिया है, जिससे यहां मोरी से लुमती तक 200 मीटर से अधिक लंबी झील बन गई है। इधर अल्मोड़ा ,बागेश्वर ,चंपावत जनपदों में भी भारी बारिश का समाचार है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर

भारी बारिश से चमोली जिले में हाई अलर्ट

इधर चमोली जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तहसील स्तरों पर आईआरएस टीम को अलर्ट रहने के निर्देश जारी करे है। सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने तथा किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र चमोली के दूरभाष 01372-251437, 1077, 7830839443, 7055753124, 9068187120 तथा 7579004644 नंबरों पर सूचनाओं को आदान प्रदान करते हुए त्वरित स्थलीय कार्रवाई करने को कहा गया है। सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को मोटर मार्ग अवरूद्व होने पर तत्काल खुलवाने हेतु उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है। समस्त जनपद वासियों को भी विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल

ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची, हाई अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे गंगा भी उफान पर है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के नजदीक पहुंच गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए गंगा के तटीय क्षेत्र को खाली करा दिया है। लक्ष्मण झूला और मुनिकीरेती सहित रायवाला तक प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। गंगा की सहायक नदियां पिंडर और अलकनंदा में अत्यधिक पानी आने की सूचना केंद्रीय जल आयोग को मिली है। गंगा की सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ने से इसका असर गंगा के जलस्तर पर सीधा देखा गया है।
शुक्रवार की शाम ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ, रात्रि आठ बजे यहां गंगा चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से करीब आधा मीटर नीचे बह रही थी। केंद्रीय जल आयोग ने देर रात तक गंगा का जलस्तर और अधिक बढ़ने की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद शासन और प्रशासन हरकत में आ गया।


जनपद पौड़ी के लक्ष्मण झूला क्षेत्र, जनपद टिहरी के मुनिकीरेती क्षेत्र, जनपद देहरादून के ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र तक प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गंगा तट पर बसे सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह दिया गया है। त्रिवेणी घाट में करीब 300 बेसहारा लोग रहते हैं। यहां आरती स्थल में जलजमाव हो गया है। पानी पक्के प्लेटफार्म की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
घाट पर रहने वाले सभी बेसहारा व्यक्तियों को यहां से हटा दिया गया है। समीप धर्मशाला में इनके लिए कमरे खुलवाए गए हैं। मायाकुंड और चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में भी पुलिस की टीम ने जाकर मुनादी करा दी है। आपदा प्रबंधन दल और जल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। दोनों ही दल के जवान गंगा तट पर घूम कर यहां रहने वाले नागरिकों को सावधान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं


घाट-पिथौरागढ़ मार्ग 66 घंटे बाद खुला

पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन घाट-पिथौरागढ़ रोड करीब 66 घंटे बाद शुक्रवार शाम खुल गया।
इससे लंबे समय से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को जौलजीबी-मुनस्यारी और थल-मुनस्यारी रोड के साथ ही चार-पांच ग्रामीण सड़कें बंद हो गईं, जबकि मुनस्यारी, धारचूला सहित विभिन्न जगहों पर भारी बारिश से संपर्क मार्गों, पुलों और खेती-बाड़ी को काफी नुकसान होने की सूचना है।

इधर नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते गौला नदी समेत तमाम नदी नाले उफान पर है। बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी नुकसान के भी समाचार मिले हैं लेकिन अभी तक किसी भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड: पहाड़ों में भारी बारिश उत्तराखंड: भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब नदी नाले उफान पर- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

Related Stories

लालकुआं में कैंटर और स्कूटी की टक्कर से हुए सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
Weekly Horoscope 26 October 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं में कैंटर और स्कूटी की टक्कर से हुए सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर

  • Weekly Horoscope 26 October 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल

  • हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

  • उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,902)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,568)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (761)
  • देहरादून (11,442)
  • नैनीताल (6,629)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (490)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,237)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत