Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड को बनायेंगे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी : मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

उत्तराखंड को बनायेंगे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी : मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi September 11, 2021
ख़बर शेयर करें -

समारोह में किया 16431.72 लाख लागत की कुल 49 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

टिहरी यूथ क्लब का हुआ उद्घाटन और हिलांस तुलसी चाय का अनावरण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को वितरित किए चेक

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह काम समाज, संतों और सरकार के संयुक्त प्रयास से ही पूरा हो सकेगा। योजना बनाई जा रही है कि अगले 10 वर्ष में उत्तराखण्ड को देश का नंबर–1 राज्य बनाया जा सके। यह बात उन्होंने टिहरी जिला मुख्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में उन्होंने 16431.72 लाख लागत की कुल 49 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, टिहरी यूथ क्लब का उद्घाटन, देवप्रयाग के वैष्णो माता ग्राम संगठन के हिलांस तुलसी चाय उत्पाद का अनावरण और पर्यटन आवास गृह सुनहरीगाड जाखणीधार की चाबी का हस्तांतरण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। टिहरी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उन्होंने शानदार अभिनंदन के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी ने किया ‘मेरी योजना’ ऑडियो संस्करण का अनावरण, योजनाओं की जानकारी आसान हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्षों पहले उनका कई बार टिहरी आना हुआ है, आज टिहरी झील देखकर पहले की स्मृतियां ताजा हुईं तो मैं भावुक हो गया, लेकिन टिहरी के लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश में सी प्लेन की व्यवसायिक उड़ान का जो सपना देख रहे हैं, उसी तर्ज पर जल्दी से जल्दी टिहरी झील में सी प्लेन उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर: करंट हादसे में लाइनमैन की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

इतना ही नहीं टिहरी को अत्याधुनिक शहर बनाने के लिए विश्व स्तरीय कंसल्टेंट हॉयर किए जायेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह तक कोरोना टीकाकरण अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। सभी को मुफ्त कोरोना टीका उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के बाद अब बदरीनाथ धाम को स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू की जाएंगी।

11242 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और 5188 लाख की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री धामी ने टिहरी में 16431.72 लाख लागत की कुल 49 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन योजनाओं में से 11242.94 लाख की 37 योजनाओं का लोकार्पण और 5188.78 लाख की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
––––
शहीद की माता को किया सम्मानित

टिहरी। समारोह में मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद दिनेश दत्त बहुगुणा की माता जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।
––––
ये लोग रहे मौजूद

समारोह में टिहरी के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ‘गुड्डू’, टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: माता-पिता की आंखों के सामने गंगा की तेज धारा में बहा घर का चिराग, तलाश जारी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Tehri News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड को बनायेंगे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी : मुख्यमंत्री उत्तराखंड खबर

Related Stories

सड़क हादसे का प्रतीकात्मक चित्र। लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
15 जून के मेले से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी नैनीताल कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
वीसी बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम आशीष चौहान। देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
मोदी युग के 12 साल में उत्तराखंड में कनेक्टिविटी का विस्तार। मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी क्रांति, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी क्रांति, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
पौड़ी जिले में गुलदार के हमले में महिला की मौत का मामला। उत्तराखंड: गुलदार के हमले में महिला की मौत, शूटर जॉय हुकिल ने आदमखोर का किया अंत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

उत्तराखंड: गुलदार के हमले में महिला की मौत, शूटर जॉय हुकिल ने आदमखोर का किया अंत

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सड़क हादसे का प्रतीकात्मक चित्र। लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • 15 जून के मेले से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी नैनीताल कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

  • वीसी बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश

  • बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम आशीष चौहान। देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस

  • मोदी युग के 12 साल में उत्तराखंड में कनेक्टिविटी का विस्तार। मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी क्रांति, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी क्रांति, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,383)
  • उधमसिंह नगर (1,275)
  • क्राइम (3,385)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (293)
  • दुर्घटना (622)
  • देहरादून (10,667)
  • नैनीताल (6,290)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (954)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,020)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (399)
  • राष्ट्रीय (1,118)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी क्रांति, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी क्रांति, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार