उत्तराखंड- मौसम में इस दिन आएगा आंशिक बदलाव , इन जिलों में होगी रिमझिम बरसात
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है।
प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अब तापमान में वृद्धि हो रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही में भी तेज गर्मी लोगों को सता रही है। गुरुवार को भी मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान एक से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश भर में 8 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। Uttarakhand Weather Update
9 अक्टूबर को बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 अक्टूबर को प्रदेश भर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जनपदों में हल्की रिमझिम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक़ 9 अक्टूबर को देहरादून चमोली अल्मोड़ा पिथौरागढ़ नैनीताल बागेश्वर चंपावत रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी टिहरी पौड़ी चमोली जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश का दौर रहेगा। Uttarakhand Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर विक्रम सिंह ने बताया है कि अगले एक सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी के अलावा मौसम में कोई खास परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस की जा सकती है। उन्होंने बताया अक्टूबर तीसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट आने का दौर शुरू हो जाएगा। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


