Uttarakhand Weather: 29 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम ,आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update – उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है पिछले 24 घंटे में देहरादून ,नैनीताल , पिथौरागढ़ , पौड़ी सहित कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अलग-अलग स्थानों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा कालसी में 151 मिमी , पोखरी में 142 मिमी ,कोटी में 132 , विकास नगर में 116 , जौलजीबी में 72 और नैनीताल में 79 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के सभी जनपदों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में वर्षा के तीव्र दौर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज गुरुवार 26 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं देहरादून ,चमोली , रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जबकि हरिद्वार ,टिहरी ,पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल , चंपावत , अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 29 सितंबर तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। पहाड़ से लेकर मैदान तक हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया पर्वतीय इलाकों में अलग-अलग स्थान में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। एतिहाद के तौर पर 29 सितंबर तक सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
बुधवार को देहरादून सहित अनेक स्थानों में झमाझम बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है जिसके चलते भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update , Nowcast Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


