Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा , जानिए कब होगी बारिश-बर्फबारी
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है। सुबह- शाम ठंड और दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा , जबकि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईए विस्तार से जानते हैं आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम।
उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 6 फरवरी शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून ,हरिद्वार ,उधम सिंह नगर ,पौड़ी और नैनीताल जनपदों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।
7 और 8 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 और 8 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार हैं।
9 और 10 फरवरी को पहाड़ों में हल्की बारिश- बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 और 10 फरवरी को राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पर्वतीय इलाकों की बात करें तो मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


