Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया है।
Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
उत्तराखंड में बदले मौसम के दौरान बादलों से घिरा आसमान

उत्तराखंड में बदला मौसम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का दौर शुरू

देहरादून, 07 मई 2026। उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। बुधवार देर रात से ही प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया। पहाड़ों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।
आज सभी 13 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार 7 मई को प्रदेश के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में भी हल्की बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है।
अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। बीते दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में मंगलवार को मई महीने का पिछले नौ वर्षों में सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई।
देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई, जबकि उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
8 मई को पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
9 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के आसार हैं, जबकि प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
10 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
वहीं 11 और 12 मई को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तापमान में आई गिरावट
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बीते 6 मई को देहरादून में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान काफी नीचे दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Dehradun Weather IMD Alert Rainfall in Uttarakhand Uttarakhand Rain Alert Uttarakhand Snowfall Uttarakhand Weather Weather News Weather update Yellow Alert Uttarakhand उत्तराखंड मौसम

Related Stories

काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

  • देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,532)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,265)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि