Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज, इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां बढ़ेगा तापमान

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (21.03.2025): उत्तराखंड में इन दिनों शुष्क मौसम के बीच मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है वहीं ,पर्वतीय जनपदों में आंशिक बादल के बीच ठंडी हवाएं चलने से राहत का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के तीन पर्वतीय जनपदों में बादलों के बरसने की संभावना है ,वहीं अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार 21 मार्च को उत्तराखंड राज्य के चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले में बादल छाए रहने की संभावना है ,इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाकी प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने बताया 24 मार्च को एक बार फिर पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया आने वाले दिनों में तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं ,बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 10. 4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today (21.03.2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें