Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम आज 18 जुलाई , तेज हवाओं संग भारी बारिश की IMD चेतावनी इन जिलों में
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (18.07.2025) उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का सिलसिला बना हुआ है , पिछले 24 घंटे के भीतर पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक कालसी में 33 मिमी , जानकी चट्टी ट्टी में 28 मिमी , नैनबाग में 24 मिमी , चकराता में 23 मिमी , हर्षिल में 20 मिमी ,कालाढूंगी में 18 मिमी , गंगोलीहाट में 12 मिमी , चोरगलिया में 11 मिमी , अल्मोड़ा में 10.5 मिमी ,कनालीछीना में 9 मिमी ,थल में 8 मिमी सहित विभिन्न इलाकों में बारिश दर्ज हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के दो पर्वतीय जिलों में गरज- चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है ,जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है ,मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 18 जुलाई ,शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा ,गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इन दोनों जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून , चमोली ,उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग ,नैनीताल ,हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी ,टिहरी ,अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बिजली चमकने , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
मानसून की एक्टिविटी रहेगी जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मानसून की एक्टिविटी बरकरार रहने की संभावना है। उन्होंने बताया अगले तीन-चार दिन प्रदेश भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है वहीं कुछ जनपदों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी है।
कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कल 19 जुलाई शनिवार को प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी में और तेजी आने की संभावना है। जिसके चलते कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


