Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज का ताजा हाल , झमाझम बारिश अब इस दिन होगी

देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today (08-06-2025): उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज फिलहाल किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार 8 जून को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश भर में आज आसमान साफ रहने और चटख धूप खिलने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा उन्होंने बताया आगामी 11 जून को प्रदेश में ताजा पश्चिमी विकसित सक्रिय होने से कहीं कहीं बारिश हो सकती है।
11 जून से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के आसार
मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 11 जून को प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चमोली, उत्तरकाशी ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,नैनीताल और चंपावत जिले में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया 11 जून से अगले कुछ दिन प्री मानसून की बारिश गर्मी से राहत दे सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वहीं ,शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.4 न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा । उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 21. 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नहीं टिहरी का अधिकतम तापमान 26.5 ऑन न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें