Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज, पांच जिलों में रिमझिम बारिश और बर्फबारी के आसार
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (09.02.2025): उत्तराखंड में इन दिनों सुबह शाम कड़क ठंड के साथ ही धूप और छांव के बीच मौसम शुष्क बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, वहीं रिमझिम बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी किए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार 9 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, चमोली ,उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह -शाम उथला कोहरा छाया रह सकता है ,जबकि दिन में धूप खिलने के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 सेल्सियस दर्ज किया गया ,पंतनगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


