Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, कल से और तेज होगा मानसून; IMD चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, कल से और तेज होगा मानसून; IMD चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों में और तेज हो सकती हैं। 31 अगस्त और 1 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने और निचले इलाकों में जलभराव व फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ सकता है।
Mohan Chandra Joshi August 30, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी।

ख़बर शेयर करें -

31 अगस्त और 1 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल और टिहरी में ऑरेंज चेतावनी; भूस्खलन और फ्लैश फ्लड को लेकर भी सतर्कता

देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार तड़के से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 31 अगस्त और 1 सितंबर को मानसून की गतिविधि और तेज होने की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों में कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले तीन घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह पिछले तीन घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। रायवाला में 29.5 मिमी, चमोली में 18 मिमी, बाजपुर में 12 मिमी, पंचेश्वर में 11.5 मिमी, गौचर में 10.5 मिमी, पोखरी में 8.5 मिमी, गूलरभोज में 7.5 मिमी, हल्द्वानी में 6 मिमी, सुल्तानपुर पट्टी में 6 मिमी, झूलाघाट में 5 मिमी और गदरपुर में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आज 10 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की रविवार सुबह 10 बजे जारी ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तेज वर्षा के दौर की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
31 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
1 सितंबर को देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट
1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
इस दौरान प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश के दौर हो सकते हैं।
3 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में 3 सितंबर तक मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 से 48 घंटों में और स्पष्ट होकर आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं मानसून टर्फ अमृतसर से इस सिस्टम तक फैली हुई है। उत्तरी पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
कर्णप्रयाग में बारिश के बाद मलबा, मकानों पर खतरा
चमोली जिले के कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में मूसलाधार बारिश के बाद मलबा आने और पेड़ गिरने से स्थिति चिंताजनक हो गई। मलबे और पेड़ गिरने से आसपास के मकानों और दुकानों पर खतरा मंडराने लगा है।
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकी, यातायात ठप
इधर, रविवार सुबह नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर दो गांव के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अचानक मार्ग बंद होने से कई वाहन और यात्री सड़क पर फंस गए।
सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया और देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर व मलबा सड़क पर आ गिरा।
गनीमत रही कि भूस्खलन के समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
भारी बारिश में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने की आशंका जताई है। इससे सड़कें और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। निचले इलाकों में जलभराव तथा नदी-नालों और गदेरों में अचानक जलस्तर बढ़ने से फ्लैश फ्लड का खतरा भी बना रहेगा।
कच्चे मकानों, निर्माणाधीन पुलों और खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बिजली-पानी की आपूर्ति के साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नदियों, नालों और निचले इलाकों से दूरी बनाए रखने तथा तेज ढलानों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। चारधाम यात्रा को लेकर भी मौसम की स्थिति देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

सभी विभाग हाई अलर्ट पर, जिलों को संसाधन तैयार रखने के निर्देश
मौसम चेतावनी के बीच SEOC ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सड़कें बाधित होने की स्थिति में तत्काल मार्ग खोलने, नालियों-कलवर्ट की सफाई, आपदा उपकरण व संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा प्रभावित लोगों के लिए खाद्य और चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखने को कहा गया है। जिला सूचना अधिकारियों को मौसम संबंधी चेतावनियां आम लोगों तक तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #IMD #Monsoon #OrangeAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #YellowAlert

Related Stories

उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
: देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
देहरादून सचिवालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगार अवसरों पर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

  • नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

  • : देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

  • देहरादून सचिवालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगार अवसरों पर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

  • छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,767)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,380)
  • नैनीताल (6,595)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस