Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट

उत्तराखंड में गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और जल्द प्रदेश में मौसम बदलने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
Mohan Chandra Joshi May 24, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट का प्रतीकात्मक फाइल फोटो जिसमें गर्मी और बारिश के संकेत दिखाए गए हैं।

उत्तराखंड में हीटवेव का अलर्ट, जल्द बारिश के आसार।

ख़बर शेयर करें -

मैदानी जिलों में हीटवेव का अलर्ट, अगले कुछ दिन सतर्क रहने की सलाह


देहरादून, 24 मई 2026। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। चटक धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के मैदानी जिलों में 24 और 25 मई को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
28 मई तक जारी रह सकता है गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 और 28 मई को भी मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। इन दिनों तापमान स्थिर रहने का अनुमान है, लेकिन गर्म हवाएं और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। खासतौर पर हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर के समय धूप का असर अधिक रहेगा, इसलिए अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।
पहाड़ों में हल्की राहत, मैदानी इलाकों में तपिश बरकरार
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण वहां तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि मैदानी इलाकों में पारा अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।
देहरादून समेत कई शहरों में दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और ऊधम सिंह नगर का 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर और नई टिहरी जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
विभाग ने फिलहाल किसी बड़ी मौसम चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन अगले एक-दो दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।
29 मई को बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई को पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो 29 मई को प्रदेशभर में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
25 मई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
26 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
27 और 28 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जन हो सकता है, जबकि प्रदेश के अधिकांश मैदानी जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Haldwani News Heatwave Alert Uttarakhand IMD Dehradun Monsoon Update Uttarakhand Nainital Weather Uttarakhand News Uttarakhand Rain Forecast Uttarakhand Weather Weather update Uttarakhand

Related Stories

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल

Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी और मार्गदर्शन करते शिक्षक Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

  • गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

  • कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,210)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,026)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (787)
  • देहरादून (11,568)
  • नैनीताल (6,708)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,190)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (244)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार