Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम , पहाड़ से मैदान तक जानिए लेटेस्ट IMD अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today , उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान (05.02.2026): उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जबकि दिन में धूप खिलने से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं , मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज वृहस्पतिवार 5 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के साथ ही देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और चंपावत जिले के मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत मिल सकती है।
पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य के पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह और रात को ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन शुष्क मौसम के बीच तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 फरवरी को प्रदेश के पिथौरागढ़ , उत्तरकाशी और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 7 और 8 फरवरी को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। Nowcast For Uttarakhand State Today Uttarakhand Weather Update Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


