Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान, बारिश – बर्फबारी और ठंड का ऑरेंज अलर्ट देखें
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today: (26.12.2025) उत्तराखंड में आज का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पाला और कोहरे के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाएं चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अनुसार, आज शुक्रवार 26 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर व उससे ज्यादा ऊँचाई वाले क्षेत्रो में भी बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज मुख्यतः आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। मैदानी इलाकों में सुबह के समय छिछला से घना कुहरा छाए रहने की भी संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


