Uttarakhand Weather: बारिश – बर्फबारी बाद आज से अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम, देखें IMD Update

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश बर्फबारी के बाद अब अगले कुछ दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में आज 5 मार्च से आगामी 10 मार्च तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया की उत्तराखंड राज्य में आज 5 मार्च बुधवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया दिन में चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी। डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 5-6 दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है ,उन्होंने बताया 10 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने से पर्वतीय क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। वहीं निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने और सर्द हवाएं चलने से शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो गई। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रही।
देहरादून में आंशिक बादल छाने के साथ ही दोपहर के समय कहीं-कहीं तेज बौछारें तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। शाम के समय सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी जबकि दिन के समय धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा था। पूरे दिन धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। चारों धामों के साथ ही पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होती रही जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का असर निचले इलाकों पर भी पड़ा है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 15.9 और अधिकतम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.7 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें