Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम , देखें अपडेट Video
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है ,साथ ही तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है, मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज छुटपुट बारिश जरूर देखने को मिल सकती है।
लेकिन आगामी चार से पांच दिनों की अगर बात करें तो पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सामान्य बना रहेगा,साथ ही प्रदेशभर में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अंदेशा है ,वहीं दूसरी तरफ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही शासन प्रशासन को वनाग्नि की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखने की जरूरत है ताकि बढ़ते तापमान के साथ वनाग्नि की घटनाएं प्रदेश में दोबारा विकराल रूप न ले सके।

उन्होंने बताया 20 मई से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है।
Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


