Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की आशंका , ऑरेंज अलर्ट जारी , यहां स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की आशंका , ऑरेंज अलर्ट जारी , यहां स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi January 27, 2026
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow ,उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल (27-28 जनवरी 2026): उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज और कल प्रदेश के जनपदों में भारी बारिश -बर्फबारी ,ओलावृष्टि , आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी देखते हुए देहरादून जिले के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर है।

आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 27 जनवरी मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक आज, उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।
इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है।
इधर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदला: कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मानसून अपडेट भी जारी

कल का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 जनवरी बुधवार को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। वहीं गढ़वाल मंडल के जनपदों में हल्की बारिश और 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का अलर्ट
देहरादून। रक्षा मंत्रालय के अधीन चंडीगढ़ स्थित ‘रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान’ (DGRE) ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए अगले 12 घंटे का हाई अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट के मुताबिक 27 जनवरी की शाम 5:00 बजे तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावना है पूर्वानुमान के अनुसार अधिक बर्फबारी की स्थिति में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही निष्कलां की घटनाएं घटित होने के आशंका बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चमोली जिले को ‘जोन-3’ यानी ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। यहां 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थिति ‘असुरक्षित’ बताई गई है। इन इलाकों में बर्फ की परतें अस्थिर हैं, जो प्राकृतिक रूप से गिरकर घाटी के निचले हिस्सों तक पहुंच सकती हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों को ‘जोन-2’ यानी यलो अलर्ट में शामिल किया गया है। यहां 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फ का जमाव आंशिक रूप से अस्थिर है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को ढलानों पर जाने से पहले पूरी सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम

देहरादून जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी का आदेश
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट के अनुसार 27 जनवरी 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ ही मध्यम बर्फबारी का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में गतिमान शीतकाल / शीतलहर के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में प्रतिकूल प्रभाव पडने की सम्भावना बढ़ जाती है।
जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 27.01.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 27.01. 2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप खाई में गिरी, महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल

तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं ,मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री और न्यूनतम 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं , टिहरी का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री और न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Nowcast For Uttarakhand Nowcast for Uttarakhand Forced Today Nowcast For Uttarakhand Forced Today and Tomorrow Nowcast For Uttarakhand Monsoon Nowcast For Uttarakhand State Today Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड मौसम उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते रेस्क्यू दल। उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
बायपास मार्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में फीता काटते सांसद अजय भट्ट। कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
स्वच्छता व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते डीएम। डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
रियल एस्टेट सुधारों और रेरा कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक। धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
राष्ट्रपति निकेतन और आशियाना परिसर का निरीक्षण करते डीएम। देहरादून: राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा, डीएम ने राष्ट्रपति निकेतन-आशियाना का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा, डीएम ने राष्ट्रपति निकेतन-आशियाना का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
    • उत्तराखंड
    • टिहरी

    उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

  • चमोली के देवाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते रेस्क्यू दल। उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल

  • बायपास मार्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में फीता काटते सांसद अजय भट्ट। कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ

  • स्वच्छता व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते डीएम। डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम

  • रियल एस्टेट सुधारों और रेरा कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक। धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,407)
  • उधमसिंह नगर (1,277)
  • क्राइम (3,386)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (430)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (627)
  • देहरादून (10,681)
  • नैनीताल (6,293)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,023)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,119)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी