उत्तराखंड- मौसम का तत्कालिक बुलेटिन जारी , इन 7 जनपदों में भारी बारिश की संभावना
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर 7 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज रात 9:00 बजे जारी रात्रि कालीन तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,नैनीताल, टिहरी, पौड़ी ,हरिद्वार ,पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में अगले तीन घंटे कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

राज्य में बारिश का दौर जारी है मौसम विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में आज रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। जिसमें देहरादून में 35mm ,आशारोरी में 46mm , यमकेश्वर में 32mm सहस्त्रधारा में 22 एमएम सामा में 25 मसूरी में 25 केदारनाथ में 18 एमएम जॉली ग्रांट में 12 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


