Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल जिले में सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
7 सितंबर को नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी व अशासकीय विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
नैनीताल, 06 सितंबर 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 7 सितंबर को जनपद नैनीताल में अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और तेज जल प्रवाह की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। Nainital Weather
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी कर 7 सितंबर (सोमवार) को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। Nainital School Holiday
आदेश के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थानों एवं ऐसे विद्यालयों, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और चमोली में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट रखा गया है।
यह भी पढ़ें..

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


