Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा बदलाव , झमाझम बारिश का IMD येलो अलर्ट जारी
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही झमाझम बारिश की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने पांच जिलों में गरज -चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2500 मीटर ऊंचाई से अधिक वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है जिसके बाद प्रदेश में सूखी ठंड से राहत मिलने के साथ ही शीतलहर से कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ेगी।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
8 और 9 को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 और 9 दिसंबर के लिए प्रदेश के पांच जनपदों देहरादून, टिहरी ,पौड़ी गढ़वाल ,नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है वहीं पिथौरागढ़ ,अल्मोड़ा , बागेश्वर , चंपावत, चमोली , उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश के उपरांत प्रदेश के 25000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव रहेगा। अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी।

तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा ,वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


