उत्तराखंड – अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन , चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गहरी खाई से निकाला शव
Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां आदि बद्री मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में केवल एक व्यक्ति (चालक) सवार था जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को खाई से बाहर निकाला।
घटनाक्रम के मुताबिक आज जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया आदि बद्री मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम, उप-निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया की एक वाहन खाई में लगभग 250 मीटर नीचे गिरा है। SDRF टीम द्वारा रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनायी जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकलपिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति अपने (जीप) वाहन यूके 07 टीबी- 5679 से कर्णप्रयाग से गैरसैण मार्ग पर जा रहा था की अचानक आदि बद्री मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मृतक की पहचान बीरेंद्र सिंह रावत उम्र 44 वर्ष ,निवासी ग्राम गैरसैण ,जिला चमोली के रूप में हुई है। Chamoli News , चमोली न्यूज

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


