उत्तराखंड: घोर कलयुग ,पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से मानवता को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र लंढोरा कस्बे में एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाया, इतना ही नहीं आरोपी बाप डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ कई बार दुराचार कर चुका था। किशोरी की मां जैसे ही अपने मायके से ससुराल पहुंची तो ये सुनकर उसके पैरों की ज़मीन खिसक गई। फिलहाल पीड़ित बेटी की मां ने मंगलौर कोतवाली के लंढोरा चौकी पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। जिसकी पुलिस जांच में जुट गई है । पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भेज दिया है।
दरसअल लंढोरा कस्बा पहुंचे पीड़ित किशोरी के मामा ने आरोप लगाया की उसकी बहन मायके में आई हुई थी और उसकी नाबालिग़ बेटी 15 वर्षीय अपने पिता के पास थी इसी दौरान उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी बाप ने उसे हवस का शिकार बना डाला इतना ही नहीं उसने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को उसने बताया तो वह उसे मार देगा।किशोरी की मां ने बताया कि लड़की बेहद डरी और सहमी हुई थी डरते डरते उसने बताया कि अभी तक उसका पिता उसके साथ पांच छह बार दुराचार की घटना को अंजाम दे चुका है । फिलहाल आरोपी पिता फरार चल रहा है पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


