Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand: तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2025
ख़बर शेयर करें -

इस वर्ष डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्री तुंगनाथ जी के दर्शन

शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करेगी मंदिर समिति

Rudraprayag News- तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ जी के कपाट आज गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पश्चात भगवान श्री तुंगनाथ की चल विग्रह डोली प्रथम पड़ाव चोपता के लिए भक्तों एवं श्रद्धालुओं के जयघोषों के बीच प्रस्थान कर गई।

कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस पावन अवसर पर पांच सौ से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे और कपाट बंद होने की प्रक्रिया के साक्षी बने।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व 2026: देहरादून में हरियाली का महाअभियान, 15.50 लाख पौधों से सजेगा धरा का भव्य श्रृंगार

प्रातःकाल मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया, जहां नित्य पूजा-अर्चना एवं भोग यज्ञ संपन्न होने के पश्चात तीर्थयात्रियों ने भगवान श्री तुंगनाथ जी के दर्शन का पुण्य अर्जित किया। प्रातः 10:30 बजे कपाट बंद करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। वैदिक रीति से पूजा-अर्चना, हवन, भोग यज्ञ के पश्चात भगवान श्री तुंगनाथ जी के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप दिया गया। इसके उपरांत शुभ मुहूर्त में 11:30 बजे कपाट शीतकाल हेतु विधिवत रूप से बंद कर दिए गए।

इस अवसर पर भगवान श्री तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली मंदिर प्रांगण में विराजमान हुई, जहां से मंदिर की परिक्रमा कर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और जयघोषों के साथ प्रथम पड़ाव चोपता के लिए रवाना हुई। पूरे वातावरण में “जय बाबा तुंगनाथ” के उद्घोष गूंजते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

मंदिर समिति के अनुसार, इस यात्रा वर्ष लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री तुंगनाथ जी के दर्शन किए। कपाट बंद होने के उपरांत चल विग्रह डोली कल शुक्रवार, 07 नवंबर को दूसरे पड़ाव भनकुन में प्रवास करेगी तथा शनिवार, 08 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ पहुंचेगी। मक्कूमठ पहुंचने के बाद भगवान श्री तुंगनाथ जी की शीतकालीन पूजा-अर्चना प्रारंभ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि इस वर्ष शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान श्री तुंगनाथ जी के शीतकालीन दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।

कपाट बंद होने के अवसर पर बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, डा. विनीत पोस्ती, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल, मठपति रामप्रसाद मैठाणी, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक बलबीर नेगी, अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित, दीपक पंवार, चंद्र मोहन बजवाल, पुजारी अतुल मैठाणी एवं अजय मैठाणी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, हक-हकूकधारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

नई दिल्ली में सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, केंद्र की उच्चस्तरीय बैठक में मिली सहमति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, केंद्र की उच्चस्तरीय बैठक में मिली सहमति

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
देहरादून में हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम की बैठक। हरेला पर्व 2026: देहरादून में हरियाली का महाअभियान, 15.50 लाख पौधों से सजेगा धरा का भव्य श्रृंगार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हरेला पर्व 2026: देहरादून में हरियाली का महाअभियान, 15.50 लाख पौधों से सजेगा धरा का भव्य श्रृंगार

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
मुख्यमंत्री धामी की फाइल फोटो, फिल्म नीति 2024 और FTII छात्रवृत्ति से जुड़ा बयान। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का औपचारिक फाइल फोटो। धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2026 की सांकेतिक तस्वीर। Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
बारिश के दौरान घने बादलों से ढका उत्तराखंड का मौसम। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नई दिल्ली में सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, केंद्र की उच्चस्तरीय बैठक में मिली सहमति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, केंद्र की उच्चस्तरीय बैठक में मिली सहमति

  • देहरादून में हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम की बैठक। हरेला पर्व 2026: देहरादून में हरियाली का महाअभियान, 15.50 लाख पौधों से सजेगा धरा का भव्य श्रृंगार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हरेला पर्व 2026: देहरादून में हरियाली का महाअभियान, 15.50 लाख पौधों से सजेगा धरा का भव्य श्रृंगार

  • मुख्यमंत्री धामी की फाइल फोटो, फिल्म नीति 2024 और FTII छात्रवृत्ति से जुड़ा बयान। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का औपचारिक फाइल फोटो। धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू

  • उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2026 की सांकेतिक तस्वीर। Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,612)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,417)
  • खेल (356)
  • चंपावत (961)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (646)
  • देहरादून (10,783)
  • नैनीताल (6,342)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,047)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,130)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,356)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, केंद्र की उच्चस्तरीय बैठक में मिली सहमति Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, केंद्र की उच्चस्तरीय बैठक में मिली सहमति हरेला पर्व 2026: देहरादून में हरियाली का महाअभियान, 15.50 लाख पौधों से सजेगा धरा का भव्य श्रृंगार हरेला पर्व 2026: देहरादून में हरियाली का महाअभियान, 15.50 लाख पौधों से सजेगा धरा का भव्य श्रृंगार Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन