Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- गुलदार का आतंक , जंगल लकड़ी लेने गई महिला को बनाया निवाला
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उत्तराखंड- गुलदार का आतंक , जंगल लकड़ी लेने गई महिला को बनाया निवाला

Mohan Chandra Joshi December 10, 2021
ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा घटनाक्रम में यहां उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत नानकमत्ता के रनसाली रेंज के सरौंजा वनबीट में लकड़ी बीनने गयी महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया
साथी महिलाओं ने गुलदार के हमले की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद वनविभाग और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों को जंगल के किनारे महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वनाधिकारी गुलदार को ट्रेस करने में जुट गये है। इधर घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम मगरसड़ा निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी रुप सिंह, साथी महिला उत्तरा देवी पत्नी ध्रुव सिंह व श्रीमंती देवी पत्नी सुखदेव सिंह के साथ शुक्रवार को रनसाली रेंज के सरौंजा बीट में सूखी लकड़ी बीनने गयी थी। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाये छिपे गुलदार ने सुमित्रा देवी पर हमला कर दिया। सुमित्रा की चीख-पुकार सुन उत्तरा देवी, श्रीमंती देवी ने भी शोर मचा दिया। लेकिन सुमित्रा देवी गुलदार के जबड़े से नही बच सकी। गुलदार सुमित्रा को घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के शोर-शराबा मचाने पर ग्रामीण जंगल की तरफ दौड़े।

गुलदार के हमले की सूचना वनविभाग को दी गई। वनविभाग के अनुभाग अधिकारी गजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद मेहता, जमुनादत्त, चरन सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां महिला सुमित्रा देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। महिला के गले पर नुकीले निशान बने हुये थे। सूचना पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, चौकी इंचार्ज धीरेंद्र परिहार भी पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसआइ धीरेंद्र परिहार ने बताया कि महिला लकड़ी बीनने जंगल में गयी थी। शव मगरसड़ा गांव के पास से बरामद हुआ है। महिला के शरीर पर नुकीले निशान बने हुये है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। रनसाली रेंजर प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि सरौंजा वनबीट में महिला का शव बरामद हुआ है। इधर घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है तथा गुलदार को ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- गुलदार का आतंक गुलदार गुलदार का आंतक जंगल लकड़ी लेने गई महिला को बनाया निवाला देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड शासन में 10 IAS और एक IFS अधिकारी के विभागों में फेरबदल Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
नैनीताल कलक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अवलोकन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए। Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड शासन में 10 IAS और एक IFS अधिकारी के विभागों में फेरबदल Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले

  • नैनीताल कलक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अवलोकन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

  • देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए। Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

  • बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,893)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,449)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,934)
  • नैनीताल (6,409)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (965)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,097)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण