Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • Uttarakhand: अनियंत्रित होकर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत- दो घायल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand: अनियंत्रित होकर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत- दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

पुलिस – एसडीआरएफ ने चलाया राहत और बचाव अभियान

Tehri Garhwal News- उत्तराखंड के टिहरी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है ,यहां ऋषिकेश के पास गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने ही दी।
थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव गई थी। इसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से जा रहे थे। वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

वाहन में सवार एक युवक ने दुर्घटना की जानकारी फोन से अपने दाेस्त को देने के साथ ही लोकेशन भी भेजी। इसके बाद उस युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। दोस्त की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य दो गंभीर घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की देर रात्रि को पुलिस चौकी गूलर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK07AC3409) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन में पाँच लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया । जिसमें 02 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 03 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला गया।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

घायल :-
1)-निखिल रमोला पुत्र श्री अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।
2)-तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।

मृतक :-
1)-विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष।
2)-राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष।
3)-आशिष कलुड़ा पुत्र श्री राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष
निवासीगण- श्यामपुर ऋषिकेश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Tehri Garhwal News- Tehri Garhwal Road Accident News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में भारी बारिश के चलते 18 अगस्त को स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
उत्तराखंड में 17 से 23 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जन समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में भारी बारिश के चलते 18 अगस्त को स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • उत्तराखंड में 17 से 23 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

  • 17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,159)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (359)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (448)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (703)
  • देहरादून (11,077)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,146)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही