उत्तराखंड -एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ ,दो गिरफ्तार
भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर के एक घर से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। एसटीएफ और उधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में असलहों की तस्करी करते थे एसटीएफ एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ को उधमसिंह नगर में हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री संचालित होने सूचना काफी समय से मिल रही थी सूचना पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को लगाया गया था। इस संबंध में मंगलवार देर रात एसटीएफ को आर्म्स डीलर के बाजपुर-काशीपुर आने की सूचना मिली। एसटीएफ ने उधमसिंह नगर पुलिस के साथ मिलकर आर्म्स डीलर को ढेला पुल के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया डीलर से पूछताछ में पता चला कि बाजपुर में एक मकान में हथियारों की फैक्ट्री चल रही है। इस पर एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से मकान पर दबिश दी और हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस को फैक्ट्री से भारी मात्रा में तमंचे, पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि तस्कर पिछले 2 साल से फैक्ट्री चला रहे हैं हथियार बनाकर यूपी, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में एसटीएफ टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं जिसके आधार पर एसटीएफ आगे कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ थाना कुंडा, उधमसिंह नगर में कई धाराओं में पूर्व में भी मुकदमा पंजीकृत हैं।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का पहचान रामपुर निवासी गुच्चन और बिजनौर निवासी शाहिद उर्फ पप्पी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बाजपुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी शाहिद के खिलाफ 6 मुकदमें और गुच्चन के खिलाफ 2 मुकदमें आर्म्स एक्ट में ही उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
संयुक्त टीम ने मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, तमंचे 30, कारतूस 25, मैगजीन व हथियार बनाने का उपकरण (भट्टी, नाल-2, स्प्रिंग-73, पेंच-32, ट्रिगर-48, कमानी-8) बरामद किए गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर