Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

Mohan Chandra Joshi November 9, 2024
ख़बर शेयर करें -

राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों और अल्मोड़ा बस दुर्घटना में मृतकों को दी गई श्रृद्वांजलि।

सिमली में महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने जनपद को दी बड़ी सौगात।

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर भराडीसैंण, गैरसैंण ( चमोली ) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयन्ती वर्ष के शुभारम्भ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

विधानसभा परिसर भराडीसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस एवं एनसीसी जवानों द्वारा विधानसभा परिसर में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा बहुउद्देशीय शिविर लगाकर विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए गए। जिसमें विकास मुखी एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 47 राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला व शाल भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों एवं राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया। रजत जयंती के अवसर मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर भराडीसैंण से सिमली में महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने और रा.इ.का आगरचट्टी में विज्ञान वर्ग शुरू करने की घोषणा भी की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इन 24 सालों में जनता के सहयोग से हर क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए जन सहभागिता से राज्य सरकार हर क्षेत्र में अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान मिला है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को अचीवर्स और र्स्टाटप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रीणी राज्य बना है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी लाई गई है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए बड़ा अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य, तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2023-24 के सतत विकास के लक्ष्यों के इंडेक्स में उत्तराखण्ड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य पुनर्निर्माण कार्य तेजी से हुआ है। बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य गतिमान हैं। इसी प्रकार मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में 16 पौराणिक मंदिर क्षेत्रो को विकसित किया जा रहा हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही पहाड़ में रेल का सपना साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के लिये मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की गई है। वाईब्रेंट विलेज योजना से उत्तराखण्ड के सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू कर प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया गया है। पिछले 03 वर्षों में सरकारी सेवाओं में लगभग 18 हजार 500 भर्तियां की जा चुकी हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही सहकारी समितियों में भी राज्य की महिलाओं के 33 प्रतिशत पद आरक्षित रखे जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाये रखने के लिये राज्य में जबरन धर्मांतरण के विरूद्ध कठोर कानून बनाया गया है। प्रदेश में अब दंगा करने वाले दंगाईयों से ही सारे नुकसान की भरपाई का कानून लागू किया गया है। राज्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिये निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 5 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव ने UNDP के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट और डिजिटल सिस्टम पर किया मंथन

मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो यह हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हम भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की ओर अग्रसर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अल्मोडा के मरचूला बस हादसे में दिवंगतों की आत्मा को शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना भी की।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने क्षेत्र के विकास कार्यो को तेजी आगे बढाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य आज स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, राज्य मंत्री रमेश गडिया, ब्लाक प्रमुख शशि सौर्याल, गढवाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, पुलिस महानिरीक्षक के.एस नगन्याल, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, सीडीओ नंदन कुमार, एडीम विवेक प्रकाश, एसडीएम संतोष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनता, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन UNDP की डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव ईजाबेल (Ms. Isabelle Tschan) और अधिकारियों के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट, डिजिटल सिस्टम एवं तकनीकी सहयोग पर बैठक करते हुए। देहरादून: मुख्य सचिव ने UNDP के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट और डिजिटल सिस्टम पर किया मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्य सचिव ने UNDP के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट और डिजिटल सिस्टम पर किया मंथन

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
उत्तराखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेते युवा। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार

उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
नैनीताल जिले के गैबुआ के पास डंपर और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
NH-109 गोरापड़ाव सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत के बाद दुर्घटनास्थल की सांकेतिक तस्वीर। Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन UNDP की डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव ईजाबेल (Ms. Isabelle Tschan) और अधिकारियों के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट, डिजिटल सिस्टम एवं तकनीकी सहयोग पर बैठक करते हुए। देहरादून: मुख्य सचिव ने UNDP के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट और डिजिटल सिस्टम पर किया मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्य सचिव ने UNDP के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट और डिजिटल सिस्टम पर किया मंथन

  • उत्तराखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेते युवा। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • रोजगार

    उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

  • नैनीताल जिले के गैबुआ के पास डंपर और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर

  • NH-109 गोरापड़ाव सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत के बाद दुर्घटनास्थल की सांकेतिक तस्वीर। Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,646)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (651)
  • देहरादून (10,801)
  • नैनीताल (6,354)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,055)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (500)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: मुख्य सचिव ने UNDP के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट और डिजिटल सिस्टम पर किया मंथन देहरादून: मुख्य सचिव ने UNDP के साथ कौशल विकास, कार्बन क्रेडिट और डिजिटल सिस्टम पर किया मंथन उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें