उत्तराखंड: यहां छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर सिपाही ने खुद ही कर दिए एसएसपी के हस्ताक्षर , सस्पेंड
- छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर सिपाही ने खुद ही कर दिया है एसएसपी के हस्ताक्षर , सस्पेंड
रुद्रपुर: पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मूलत: पिथौरागढ़ निवासी सिपाही राकेश कुमार करीब 10 साल से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात है।
बीती 29 मई को राकेश ने घर में आवश्यक कार्य के लिये एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा, लेकिन इस पर अवकाश स्वीकृति के लिए खुद ही एसएसपी के हस्ताक्षर कर दिये। इसके बाद जवान ने यह प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया।
जीडी मुंशी को एसएसपी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे, तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी। शुक्रवार को एसएसपी ने सिपाही राकेश को निलंबित कर दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव