Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

बनबसा में नियमित वर्कआउट के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एक एसओजी जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक का माहौल है।
Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
दिवंगत एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल तस्वीर।

उत्तराखंड पुलिस के एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल फोटो।

ख़बर शेयर करें -

फिटनेस के लिए नियमित रूप से जाते थे जिम, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; पुलिस महकमे में शोक की लहर

चम्पावत। उत्तराखंड पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में तैनात जवान गिरीश भट्ट की जिम में व्यायाम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग, परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय गिरीश भट्ट पुत्र स्वर्गीय जयदेव भट्ट, वर्तमान में बनबसा के भजनपुर क्षेत्र में रह रहे थे। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के निवासी थे और टनकपुर स्थित उत्तराखंड पुलिस के सर्विलांस कार्यालय में एसओजी के जवान के रूप में तैनात थे। वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए गिरीश अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते थे।
बताया गया है कि शुक्रवार शाम वह रोजाना की तरह बनबसा स्थित एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जिम परिसर में ही गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों और उनके साथियों ने तत्काल उन्हें संभाला और उपचार के लिए ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सहकर्मियों और मित्रों के अनुसार गिरीश भट्ट अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे और पिछले करीब तीन वर्षों से नियमित रूप से जिम जाकर व्यायाम कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट ( हृदय गति रुकना) की आशंका जताई गई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत चिकित्सीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
गिरीश भट्ट अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने गिरीश भट्ट को एक मेहनती, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताया। एसओजी में तैनाती के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन को उत्तराखंड पुलिस के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस विभाग, व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गिरीश भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बनबसा स्थित शारदा घाट श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Banbasa #Champawat #GirishBhatt #GymWorkout #PoliceDepartment #SOGJawan #SuddenDeath #Uttarakhand police #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती शुरू की Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,530)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,264)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य