Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई।
रामपुर की 76 वर्षीय महिला में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि, एसटीएच में पृथक क्यूबिकल में चल रहा इलाज; संपर्क में आए लोगों की निगरानी शुरू
हल्द्वानी, 4 अगस्त 2026। हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रामपुर जिले की 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन मरीज को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणा जोशी के अनुसार, कैमरी (बिलासपुर), जिला रामपुर निवासी महिला के थ्रोट स्वैब की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। महिला को अस्पताल के वार्ड-सी में बनाए गए पृथक क्यूबिकल में रखकर इलाज दिया जा रहा है।
मामले की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी रामपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, कंट्रोल रूम और सीएमओ नैनीताल को भेज दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें और कोविड से जुड़े एहतियाती उपायों का पालन करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


