Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक रणनीति तैयार की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ब्लैक स्पॉट के सुधार, संवेदनशील स्थलों के सर्वे, सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करने, स्कूल वाहनों की नियमित जांच और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा कार्यों की हर माह समीक्षा कर जवाबदेही तय करने की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ब्लैक स्पॉट सुधार, सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल सर्वे, अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग तुरंत बंद करने के निर्देश; ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन और ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस अपनाने के आदेश।

देहरादून, 04 अगस्त, 2026: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं ठोस कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जनपद के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का विस्तृत सर्वे कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों के सुधार के लिए तत्काल डीपीआर तैयार कर सड़क सुधारीकरण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही सभी संवेदनशील स्थलों का सर्वे कर प्रकाश व्यवस्था की कमी, बाधक बने बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर अथवा अन्य संरचनाओं को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

जिलाधिकारी ने बरसात के कारण सड़कों पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने तथा शहरी क्षेत्रों में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने तथा बरसात के बाद सड़कों का रिपेयर वर्क तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मोड़ एवं चौराहों पर सड़क चौड़ीकरण, रम्बल स्ट्रिप, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग तत्काल बंद कराने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

जिलाधिकारी ने कहा कि चकराता और कालसी जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरलोडिंग, वाहनों की खराब फिटनेस, नियमित मेंटेनेंस का अभाव तथा ड्रंक एंड ड्राइव सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण रहते हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को इन मामलों में विशेष अभियान चलाकर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना का सोशल एवं इकोनॉमिकल सर्वे भी कराया जाए। दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कर कारणों का तकनीकी विश्लेषण करे तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाए, ताकि नागरिक स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने सभी स्कूल बसों एवं अन्य विद्यालयी वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ड्रंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

उन्होंने सड़कों के किनारे एवं प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड और चेतावनी संकेतों को दुरुस्त करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे, डिवाइडर, येलो लाइन, स्पीड डिस्प्ले बोर्ड तथा टोल बैरियर से पूर्व स्पीड ब्रेकर सहित सभी सड़क सुरक्षा मानकों को निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि निर्देशों के अनुपालन की नियमित निगरानी हो सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओम पाल सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिता चमोला, एएई-पीआईयू विशाल, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता नगर निगम रजित कोठियाल, प्रबंधक एनएचएआई सालू चौहान, ईओ रजनीश, एआरटीओ रश्मि पंत, अनिल सिंह, रत्नाकर सिंह सहित वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DehradunNews #DMAshishChauhan #RoadSafety #TrafficSafety #Uttarakhand

Related Stories

टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती शुरू की Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,530)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,264)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य