Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार वर्षा के कारण प्रदेशभर में 84 सड़कें बंद हैं, जबकि अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर और गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। यमुनोत्री हाईवे और चमोली के कई क्षेत्रों में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है, ऐसे में अगले कुछ दिन विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम को लेकर जारी चेतावनी।

उत्तराखंड में 5 अगस्त से मानसून के और सक्रिय होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज तथा नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 10 अगस्त तक प्रदेशभर में सक्रिय रहेगा मानसून; 84 सड़कें बंद, कई नदियां खतरे के निशान के करीब

देहरादून, 4 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 5 से 10 अगस्त तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 5 अगस्त से राज्य में मानसून की गतिविधियां और तेज होंगी। देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नौ अन्य जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन दोनों जिलों में आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
6 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार
गुरुवार 6 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। अन्य पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश के दौर चल सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
7 और 8 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
शुक्रवार 7 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
शनिवार 8 अगस्त को रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
9 और 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
84 सड़कें बंद, कई नदियां खतरे के निशान के करीब
लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश में भूस्खलन और मलबा आने से कुल 84 सड़कें बंद हैं। इनमें अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 6, चमोली में 18, देहरादून में 6, नैनीताल में 5, पौड़ी में 6, पिथौरागढ़ में 16, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी में 6 और उत्तरकाशी में 9 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। संबंधित विभाग मार्गों को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
लगातार बारिश के कारण कई प्रमुख नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। चमोली में अलकनंदा, मंदाकिनी और पिंडर नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंचकर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के निकट पहुंचने से प्रशासन सतर्क हो गया है।
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी श्रद्धालुओं की परेशानी
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक भूस्खलन की समस्या लगातार बनी हुई है। स्यानाचट्टी क्षेत्र में लगातार हो रहे चट्टानी भूस्खलन के कारण हाईवे को सुचारु करने में दिक्कतें आ रही हैं। निर्माण एजेंसी युद्धस्तर पर मलबा हटाने में जुटी है, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है।
वहीं जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास एक सप्ताह बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। श्रद्धालु अब भी जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
थराली में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
चमोली जिले के थराली क्षेत्र में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि सड़कों पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। थराली बाजार में कीचड़ और मलबे के कारण पैदल चलना भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
थराली-देवाल मोटर मार्ग केदारबगड़ में घांगली गधेरे से आए मलबे के कारण बंद हो गया है। वहीं ऊनी पुलिया के पास लगातार चट्टान से पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने में जेसीबी मशीनों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
थराली-कुराड़ मोटर मार्ग पर राड़ीगांव के ऊपर सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे कई वाहन मार्ग में फंस गए। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मार्ग खोलने में जुटी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि बारिश रुकते ही सभी बंद मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने का कार्य तेज किया जाएगा।
मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़क बाधित होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा नहीं करने और खराब मौसम के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #IMD #MonsoonAlert #OrangeAlert #RainAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandWeather

Related Stories

गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

  • सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,152)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (447)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (702)
  • देहरादून (11,072)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि