Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 22 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया में पहले शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा और इसके बाद लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।
Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती शुरू की

स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

ख़बर शेयर करें -

UKSSSC Scaler Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 19 नवंबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर (समूह ‘ग’) के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया है।
12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
स्केलर पद के लिए अभ्यर्थी का भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड/परिषद या उत्तराखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विज्ञप्ति में शैक्षणिक योग्यता के रूप में विज्ञान अथवा अंकगणित के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को समान परिस्थितियों में वरीयता दिए जाने का उल्लेख है। इसके अलावा अभ्यर्थी के लिए उत्तराखंड राज्य में स्थित सेवायोजन कार्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि तक पंजीकरण तथा उत्तराखंड का मूल निवास/स्थायी निवास प्रमाण-पत्र संबंधी पात्रता भी निर्धारित है।
18 से 28 वर्ष आयु सीमा
स्केलर पद के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2008 के बाद तथा 2 जुलाई 1998 से पहले का नहीं होना चाहिए। उत्तराखंड सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक सहित निर्धारित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
200 पदों पर होगी भर्ती
UKSSSC की विज्ञप्ति के अनुसार स्केलर के कुल 200 पद हैं। इन पदों का वेतनमान लेवल-02 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये निर्धारित किया गया है। विज्ञप्ति में पदों के लिए विभिन्न आरक्षण श्रेणियों का विवरण भी दिया गया है।
पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा, फिर लिखित परीक्षा
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को ही लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल किया जाएगा। शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा की अनन्तिम शुरुआत 19 नवंबर 2026 से निर्धारित की गई है। इस परीक्षा की विस्तृत जानकारी और संबंधित कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 किलोमीटर दौड़ अधिकतम चार घंटे में तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 किलोमीटर दौड़ अधिकतम चार घंटे में पूरी करनी होगी। इसके अलावा शॉट पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद के मानक भी निर्धारित किए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शॉट पुट 5 मीटर, लंबी कूद 4 मीटर और ऊंची कूद 1.10 मीटर तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए शॉट पुट 3.50 मीटर, लंबी कूद 2 मीटर और ऊंची कूद 0.70 मीटर निर्धारित है।
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी
शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रश्न पद की शैक्षिक अर्हता से संबंधित होंगे और विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध कराया जाएगा। लिखित परीक्षा में अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हकारी अंक भी विज्ञप्ति में निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क कितना होगा?
आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार अनारक्षित और उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। उत्तराखंड अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये निर्धारित है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है।
आवेदन में इन तारीखों का रखें ध्यान
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 26 से 27 अक्टूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की अनन्तिम शुरुआत 19 नवंबर 2026 से होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
अभ्यर्थी सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं। इसके बाद स्केलर पद की सीधी भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें। आवेदन प्रक्रिया में शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक विवरण भरने के बाद निर्धारित दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को अपना आधार नंबर पंजीकरण में उपयोग करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण एवं व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक एवं अन्य विवरण, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करना, भुगतान और आवेदन का प्रिंट निकालना शामिल है। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी UKSSSC की आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक, आरक्षण, प्रमाण-पत्र और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती से जुड़ी आगे की सभी सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट: sssc.uk.gov.in


— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #GovernmentJobs #ScalerRecruitment #UKSSSC #Uttarakhand #UttarakhandJobs #UttarakhandMorningPost

Related Stories

पुष्कर सिंह धामी ने 100 प्रमुख ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया Uttarakhand Tourism: 100 ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand Tourism: 100 ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात करते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती शुरू की Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

  • पुष्कर सिंह धामी ने 100 प्रमुख ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया Uttarakhand Tourism: 100 ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand Tourism: 100 ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

  • हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

  • IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

  • देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,525)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,260)
  • नैनीताल (6,541)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (648)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन Uttarakhand Tourism: 100 ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand Tourism: 100 ट्रेक-हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन