उत्तराखंड – यहां ज्वैलर्स की गोली मारकर हत्या , इलाके में हड़कंप
वारदात की गहनता से जांच में जुटी है पुलिस , जल्द खुलासे का दावा

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है यहां झनकट के देवरी गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर ज्वैलर्स को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ज्वैलर्स ने दम तोड़ दिया।
नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। रमेश की गर्दन पर दो गोली लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच नकाबपोश बदमाश बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है हत्यारे 7:20 बजे दुकाने में दाखिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो गया है कि हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे। उनमें से एक दुकान के बाहर बाइक पर बैठा था। दो लोग तमंचे के साथ दुकान में घुसे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी वीर सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है ,मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Khatima News , Udham Singh Nagar News

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव