उत्तराखंड मौसम: इस दिन फिर करवट लेगा मौसम , झमाझम बरसात के साथ हिमपात की संभावना
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम के करवट लेने के आसार हैं।
25 और 26 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी देखने को मिल सकता है।
हालांकि, 28 फरवरी के बाद गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।
मंगलवार को राजधानी दून समेत ऊंचाई वाले इलाकों जैसे मसूरी, चकराता में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दून में जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री तक पहुंच गया।
25 फरवरी को पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 26 फरवरी को उक्त जिलों के साथ ही बागेश्वर, देहरादून, टिहरी जिले के कुछ इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


