उत्तराखंड – लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित
Dehradun, Ukpsc Update : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें पास हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब साक्षात्कार कराएगा।
आयोग प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक, आयोग ने पांच से नौ दिसंबर के बीच मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन किया था। इस आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज की जांच भी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में उन्होंने जो दावे किए हैं, यह परिणाम उसी आधार पर जारी किया गया है। साक्षात्कार की सूचना जल्द ही आयोग जारी करेगा।

Ukpsc Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


