उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण करते एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान।
देशभर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मिला सम्मान, मुख्यमंत्री धामी बोले—पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं हमारी प्राथमिकता
देहरादून, 20 जून 2026। पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर भारत सरकार ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित “Institutional Performance Award for State Police” प्रदान किया।
नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए. पी. अंशुमान को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार देशभर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर दिया गया।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस उपलब्धि को उत्तराखण्ड पुलिस के निरंतर प्रयासों और नागरिक सेवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित सेवाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुशासन और सेवा सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखण्ड पुलिस भविष्य में भी नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाती रहेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


